फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian Archer Atanu Das pravin jadhav deepika kumari Tarnundeep qualified for Tokyo Olympic

प्रवीण जाधव पहला, अतानु दास दूसरा और 37 वर्षीय तरुणदीप खेलेंगे तीसरा ओलंपिक, दीपिका कुमारी भी क्वालीफाई

Tue, 09 Mar 2021 08:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Mar 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
Indian Archer Atanu Das pravin jadhav deepika kumari Tarnundeep qualified for Tokyo Olympic
दीपिका कुमारी, अतानु दास - फोटो : twitter

देश को टोक्यो ओलंपिक का कोटा दिलाने वाले तीरंदाज प्रवीण जाधव, अतानु दास और तरुणदीप रॉय ही टोक्यो में भारतीय तीरंदाजी टीम की अगुवाई करेंगे। सोमवार को आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में समाप्त हुए ट्रायल में इन तीरंदाजों ने पहले तीन स्थान पर रहते हुए ओलंपिक टीम में जगह बनाई।

विज्ञापन


वहीं महिलाओं के ट्रायल में दीपिका कुमारी टॉप पर रहते हुए ओलंपिक का टिकट हासिल किया। दीपिका के अलावा झारखंड की अंकिता भकत, जूनियर विश्व चैंपियन कोमालिका बारी ने ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में खेलने का हक हासिल किया। ये तीनों तीरंदाज ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करती हैं तो टोक्यो में खेलने की हकदार होंगी।
विज्ञापन


ओलंपिक टीम के चार दिनों तक चले ट्रायल का चौथा दिन नाटकीय रहा। पुरुषों में तरुणदीप रॉय और महिलाओं में कोमालिका की स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन अंतिम दिन सुधरे प्रदर्शन और बोनस अंकों के सहारे दोनों ने टीम में जगह बना ली। 2004 और 2012 का ओलंपिक खेलने वाले तरुणदीप रॉय कल तक रैंकिंग राउंड में सातवें स्थान पर चल रहे थे, लेकिन आज उन्होंने राउंड रोबिन में तीन मुकाबले जीते। उन्होंने फायदा पिछले ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन का और ओलंपिक कोटा दिलाने पर मिले बोनस अंक का मिला। इन अंकों के सहारे ही तरुण तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जयंत तालुकदार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह नहीं बना पाए। प्रवीण, अतानु, तरुण के साथ बी धीरज अगले तीन विश्व कप की टीम में खेल सकते हैं। विश्व कप में चार तीरंदाजों की टीम खेलती है जबकि ओलंपिक में तीन तीरंदाज ही खेलते हैं।


महिलाओं में दीपिका पहले ही व्यक्तिग ओलंपिक कोटा जीत चुकी हैं। उन्होंने ट्रायल में पहला स्थान हासिल कर टोक्यो का टिकट भी पक्का कर लिया, लेकिन अब उनके और अंकिता, कोमालिका के सामने पेरिस में होने वाले तीसरे ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में भारतीय टीम को टिकट दिलाने की चुनौती रहेगी। विश्व कप की टीम में खेलने वाली चौथी तीरंदाज उत्तर प्रदेश की मधु वेदवान होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed