{"_id":"5de7d3478ebc3e54dd1d03c2","slug":"india-won-six-medals-in-taekwondo-event-of-the-south-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण एशियाई खेल: भारत ने ताइक्वांडो स्पर्धा में छह पदक जीते","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दक्षिण एशियाई खेल: भारत ने ताइक्वांडो स्पर्धा में छह पदक जीते
Wed, 04 Dec 2019 09:09 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 04 Dec 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो
भारत ने बुधवार को यहां 13वें दक्षिण एशियाई खेलों की ताइक्वांडो स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए तीन स्वर्ण सहित कुल छह पदक अपने नाम किए। लैतिका भंडारी (अंडर 53 किग्रा), जरनेल सिंह (अंडर 74 किग्रा) और रूदाली बरूआ (ओवर 73 किग्रा) ने स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
सौरव और गंगजोत ने पुरूषों की अंडर 63 किग्रा और महिलाओं की 62 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किए। जबकि चैतन्य इनामदार ने पुरूष ओवर 86 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। मंगलवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन