फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   india won eight medals including two gold in asian under 15 wrestling

भारत ने एशियाई अंडर-15 कुश्ती में दो स्वर्ण सहित जीते आठ पदक

Fri, 22 Nov 2019 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
india won eight medals including two gold in asian under 15 wrestling
wrestling

भारतीय पहलवानों ने अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए शुक्रवार को दो स्वर्ण और छह रजत पदक जीते। फ्रीस्टाइल वर्ग में तीनों भारतीय पहलवान पहले दिन मैट पर उतरे।

विज्ञापन


रवि कुमार ने 44 किग्रा भार वर्ग में जापान के दाइतो कात्सुमे को 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के अमन ने 41 किग्रा में कजाखस्तान के आदि सेरिकुली से हारने के कारण रजत पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश के योगेश विजोरे ने भी 38 किग्रा में रजत पदक जीता।
विज्ञापन


महिलाओं के फ्रीस्टाइल में चार भारतीय लड़कियों ने अपने मुकाबले लड़े। इनमें से दीपिका नैन ने 62 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता जबकि आरती सरोहा (54 किग्रा) और नितिका (58 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किये। ग्रीको रोमन वर्ग में दो भारतीय पहलवानों हरिकेश (48 किग्रा) और अनिल मोर (52 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किये। शनिवार को दस भारतीय पहलवान अपने अपने मुकाबलों में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed