{"_id":"5dd814d18ebc3e54b2004294","slug":"india-won-eight-medals-including-two-gold-in-asian-under-15-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने एशियाई अंडर-15 कुश्ती में दो स्वर्ण सहित जीते आठ पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत ने एशियाई अंडर-15 कुश्ती में दो स्वर्ण सहित जीते आठ पदक
Fri, 22 Nov 2019 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
wrestling
भारतीय पहलवानों ने अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए शुक्रवार को दो स्वर्ण और छह रजत पदक जीते। फ्रीस्टाइल वर्ग में तीनों भारतीय पहलवान पहले दिन मैट पर उतरे।
विज्ञापन
रवि कुमार ने 44 किग्रा भार वर्ग में जापान के दाइतो कात्सुमे को 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के अमन ने 41 किग्रा में कजाखस्तान के आदि सेरिकुली से हारने के कारण रजत पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश के योगेश विजोरे ने भी 38 किग्रा में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
महिलाओं के फ्रीस्टाइल में चार भारतीय लड़कियों ने अपने मुकाबले लड़े। इनमें से दीपिका नैन ने 62 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता जबकि आरती सरोहा (54 किग्रा) और नितिका (58 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किये। ग्रीको रोमन वर्ग में दो भारतीय पहलवानों हरिकेश (48 किग्रा) और अनिल मोर (52 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किये। शनिवार को दस भारतीय पहलवान अपने अपने मुकाबलों में उतरेंगे।
विज्ञापन