फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   india won 13 golds in the under 15 asian wrestling championships

भारत ने अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैम्पिनशिप में 13 स्वर्ण सहित जीते 28 पदक

Mon, 25 Nov 2019 07:52 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
india won 13 golds in the under 15 asian wrestling championships
कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : sportstar

सागर जगलान ने 1-6 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फ्रीस्टाइल 68 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने टूर्नामेंट में 13 स्वर्ण सहित 28 पदक जीते। टूर्नामेंट के आखिरी दिन 2019 कैडेट विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता दीपक चहल की अगुवाई में फ्रीस्टाइल वर्ग में भारतीय पहलवानों ने चार स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन


चहल ने 75 किग्रा में स्वर्ण जीता, वहीं हरियाणा के विशाल (62 किग्रा), सागर और मध्य प्रदेश के जतिन (85 किग्रा) ने भी सोने का तमगा हासिल किया। भारतीय पहलवानों में सागर सबसे प्रभावशाली रहे। वह कजाखस्तान के बेक्सुल्तानोव यार्खन के खिलाफ 1-6 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने अंतिम 20 सेकेंड में 7-6 से बाउट अपने कर लिया।
विज्ञापन


फ्रीस्टाइल में 10 पहलवानों के स्वर्ण पदक के दम पर भारतीय टीम 225 अंकों के साथ पहली बार फ्रीस्टाइल टीम रैंकिंग में शीर्ष रही। कजाखस्तान दूसरे जबकि जापान तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed