{"_id":"5f1c42628ebc3e63cb7ee94c","slug":"india-will-be-in-top-10-in-los-angeles-olympics-says-kiren-rijiju","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉस एंजिल्स ओलंपिक पदक तालिका में भारत शीर्ष 10 में रहेगा: खेल मंत्री किरेन रिजिजू ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लॉस एंजिल्स ओलंपिक पदक तालिका में भारत शीर्ष 10 में रहेगा: खेल मंत्री किरेन रिजिजू
Sun, 26 Jul 2020 07:03 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:03 AM IST
सार
रिजिजू ने कहा कि हमने भारतीय कोचों द्वारा एलीट एथलीटों को प्रशिक्षण देने पर वेतन की ऊपरी सीमा दो लाख रुपये को हटाने की घोषणा की है जिससे वे प्रोत्साहित हो सकें।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार के महत्वाकांक्षी ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम जूनियर स्कीम’ का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि भारत 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक की पदक तालिका में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहेगा। रिजिजू ने कहा, ‘हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। टारगेट ओलंपिक पोडियम जूनियर स्कीम’ में 10-12 साल की उम्र के बच्चों के प्रतिभा को विकसित किया जा रहा है, जिससे उन्हें लॉस एंजिल्स खेलों के लिए तैयार किया जा सके।'
विज्ञापन
वह ‘इंडिया टुडे माइंडरॉक्स’ कार्यक्रम के दौरान आने वाले वर्षों में भारत के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में बता रहे थे।
रिजिजू ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को विश्व चैंपियन बनाने के लिए विश्व स्तरीय कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही हैं। हम देश को खेलों का महाशक्ति बनने के हर भारतीय के सपने को पूरा करने पर काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य बहुत स्पष्ट हैं, हमने ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम जूनियर स्कीम’ बनाई है। इसका मतलब है कि हम 10-13 वर्ष की आयु के बच्चों को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक तक विश्व चैंपियन बनने के लिए तैयार होंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इस योजना को शुरू करके हम युवा प्रतिभाओं की पहचान कर रहे हैं। यह कम उम्र में प्रतिभाओं की पहचान करने और विश्व स्तर के कोचों की निगरानी में उनके प्रशिक्षण की पूरी जिम्मेदारी लेने की प्रक्रिया में है। मैंने कई विदेशी कोचों के अनुबंध को आगे बढ़ा दिया है और भारतीय कोचों के लिए वेतन की ऊपरी सीमा दो लाख रुपये को हटा दिया है। हमारा लक्ष्य 2028 ओलंपिक तक देश पदक तालिका में शीर्ष 10 में जगह दिलाना है। मैं इसे लेकर स्पष्ट हूं। हमने उसके लिए योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन शुरू कर दिया है।'
विज्ञापन