{"_id":"5ba65e43867a557f6149d210","slug":"india-lost-to-pakistan-in-asian-team-snooker-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से चैंपियनशिप के फाइनल में हारा भारत, रजत पदक से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पाकिस्तान से चैंपियनशिप के फाइनल में हारा भारत, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
पंकज अडवाणी
- फोटो : Facebook
भारत को एशियाई टीम स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान से 2-3 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पहले मुकाबले में पंकज आडवाणी के खिलाफ पाकिस्तान के बाबर मसीह ने 81 का ब्रेक बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मलकीत सिंह ने दूसरे मुकाबले में भारत की वापसी कराई और मोहम्मद आसिफ के खिलाफ 52 का ब्रेक बनाकर स्कोर को 1-1 कर दिया। युगल मुकाबले में भारतीय जोड़ी के पास 62 अंकों की बढ़त थी लेकिन आसिफ के शानदार खेल के बूते पाकिस्तान ने इसे 72-70 से जीत लिया। पंकज आडवाणी ने उलट एकल में जीत से वापसी की और 68 का ब्रेक बना स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी सेमीफाइनल में पाकिस्तान (दो) के खिलाफ शानदार खेल दिखने वाले मलकीत पर थी लेकिन मलकीत फाइनल में अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके और बाबर ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में 98-18 से हरा दिया।
विज्ञापन