फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   INDIA drops Olympic medalist Sushil Kumar for rio olympic

सुशील कुमार को बड़ा झटका, रियो ओलंपिक से कटा उनका नाम!

Thu, 12 May 2016 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
INDIA drops Olympic medalist Sushil Kumar for rio olympic

लंबे जद्दोजहद के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने आज बड़ा फैसला लेते हुए सुशील का पत्ता काट दिया है और उनकी जगह नरसिंह यादव का चयन किया गया है। हालांकि संघ ने इन खबरों का खंडन किया है कि उन्होंने ऐसी कोई लिस्ट अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ को भेजी है जिसमें सुशील का नाम नहीं है। सुशील की दावेदारी खत्म नहीं हुई है और वह अभी भी रेस में हैं।

विज्ञापन


ऐसी खबरें हैं कि लंबे जद्दोजहद के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने आज बड़ा फैसला लेते हुए सुशील का पत्ता काट दिया और उनकी जगह पहलवान नरसिंह यादव का चयन किया है।   
विज्ञापन


रियो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम का चयन भारतीय कुश्ती संघ के लिए मुसीबत बन गया था। बीजिंग और लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार को 74 किलो भार वर्ग में नहीं शामिल किया। जबकि नरसिंह यादव पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके थे और फिर से ट्रायल की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भार वर्ग के लिए जारी संघर्ष के बीच अन्य वर्गों के क्वलीफाइड पहलवान फिर से ट्रायल कराने के पक्ष में नहीं थे। इससे पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी छह पहलवान बुधवार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह से मुलाकात भी की थी।

खेल मंत्रालय ने पल्ला झाड़ा 

INDIA drops Olympic medalist Sushil Kumar for rio olympic
इस बीच भारतीय कुश्ती संघ ने इस बात इनकार किया है कि उसने ओलंपिक संभावितों की कोई सूची भेजी है जिसमें सुशील का नाम नहीं है। साथ ही कहा है कि दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार अभी रियो की रेस से बाहर नहीं हैं।

भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि आईओए को सूची उसने नहीं बल्कि वैश्विक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भेजी है जिसमें विभिन्न क्वालीफायर टूर्नामेंटों के कोटा हासिल करने वालों के नाम हैं। यह नियमित प्रक्रिया है और वैश्विक संस्था सभी देशों के लिए अपनाती है।

संभावितों की सूची में सुशील का नाम न होने का मतलब यह नहीं कि वह रियो नहीं जाएंगे। ट्रायल के बारे में जो भी फैसला होगा वह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह लेंगे। ट्रायल के बारे अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

खेल मंत्रालय ने पल्ला झाड़ा 
खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सुशील और नरसिंह के बीच रियो ओलंपिक में भाग लेने को लेकर विवाद में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि इस बारे में जो भी फैसला होगा वह फेडरेशन करेगी। हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते। भारतीय कुश्ती संघ एक स्वायत्त संस्था है। यह उसका दायित्व है।

बाद में भी शामिल हो सकते है सुशील का नाम 
इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव और रियो ओलंपिक में चेफ डी मिशन राकेश गुप्ता ने कहा कि यदि सुशील का नाम आईओए को भेजी गई संभावितों की सूची में नहीं भी है तो भी उनका नाम बाद में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले बबीता और रविंदर खत्री ने क्वालीफाई किया है तो क्या वे रियो नहीं जाएंगे। उनका भी नाम तो सूची में शामिल नहीं है। कोई खिलाड़ी अगर एक महीने बाद क्वालीफाई करेगा तो क्या वह नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed