फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   india clinched silver medal in womens compound archery team event after narrow loss to Korea

महिला तीरंदाजों ने बढ़ाया देश का मान, एशियन गेम्स के 10वें दिन लगाया सिल्वर पर निशाना

Tue, 28 Aug 2018 12:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
india clinched silver medal in womens compound archery team event after narrow loss to Korea
asia cup 2018

इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन भारत की शुरुआत सिल्वर मेडल से हुई। तीरंदाजी के कम्पाउंड ईवेंट में भारतीय महिला टीम का सामना कोरिया के साथ था। फाइनल मुकाबले में कोरिया ने तीन अंकों के अंतर से भारत को 231-228 से हराया। भारत की तरफ से कंपाउंड ईवेंट में मधुमिता कुमारी, मुस्कान किराड़ और ज्योति वेन्नाम प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन


भारतीय महिला तीरंदाजों ने पहले सेट में 59, दूसरे में 56, तीसरे में 58 और चौथे में 55 का स्कोर कर कुल 228 अंक जुटाए थे। इसके जवाब में कोरियाई टीम ने पहले सेट में 57 और दूसरे, तीसरे व चौथे सेट में 58 के स्कोर के साथ कुल 231 अंक जुटाए और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


भारतीय महिला तीरंदाज पहले राउंड में लीड हासिल करने के बाद उसे अंत तक बरकरार रखने में असफल रहीं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। कंपाउंड तीरंदाजी में भारत की तरफ से ज्योति वेन्नाम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने चारों राउंड में सटीक निशाना लगाकर 40 अंक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed