{"_id":"5b850f1a42c79246435d795e","slug":"india-clinched-silver-in-mens-compound-archery-team-event-after-narrow-loss-to-republic-of-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला खिलाड़ियों के बाद पुरुष टीम भी गोल्ड से चूकी, तीरंदाजी में लगाया सिल्वर पर निशाना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महिला खिलाड़ियों के बाद पुरुष टीम भी गोल्ड से चूकी, तीरंदाजी में लगाया सिल्वर पर निशाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में भारत के हाथ से तीन गोल्डन चांस छूटे। तीरंदाजी के कंपाउंड ईवेंट में महिला टीम के बाद पुरुष टीम को भी सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। कंपाउंड स्पर्धा में पुरुष टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन वो दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड लाने में नाकाम हो गया।
विज्ञापन
रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। फाइनल में 229-229 से बराबरी के बाद भारतीय टीम शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार गई और इस कारण उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
इस हार के कारण भारतीय टीम 2014 में हुए इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में जीते गए अपने स्वर्ण पदक को नहीं बचा सकी। भारतीय तीरंदाजों ने पहले सेट में 60, दूसरे में 54, तीसरे में 58 और चौथे में 57 अंक लेकर 229 का स्कोर किया।
विज्ञापन
इसके जवाब में दक्षिण कोरियाई टीम ने पहले सेट में 56, दूसरे में 58, तीसरे में 56 और चौथे में 59 के साथ भारत के बराबर 229 स्कोर किया। इसके बाद दोनों टीमों बीच शूट ऑफ से परिणाम सामने आया, जिसमें भारत को सिल्वर और द. कोरिया को गोल्ड मेडल मिला।