{"_id":"5dd8005d8ebc3e548e42f8b8","slug":"india-clinch-both-issf-shooting-world-cup-presidents-trophies-to-finish-final-on-a-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल्सः मनु-दिव्यांश ने जीती प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी, शीर्ष पर रहकर भारत का सफर खत्म","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल्सः मनु-दिव्यांश ने जीती प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी, शीर्ष पर रहकर भारत का सफर खत्म
Fri, 22 Nov 2019 09:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 Nov 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल्सः
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स में अपना अभियान शानदार तरीके से शीर्ष पर रहकर समाप्त किया। देश के निशानेबाज 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी जीतने वाली टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
मिश्रित एयर पिस्टल फाइनल में मनु भाकर ने दुनिया के नंबर एक रूसी निशानेबाज आर्टेम चेरनोयूसोव के साथ जोड़ी बनाकर भारत के सौरभ चौधरी और ओलंपिक चैंपियन अन्ना कोराकाकी को 17-13 से शिकस्त दी। इसके बाद दिव्यांश सिंह पंवर ने क्रोएशिया की स्नजेजाना पेजिसिच के साथ जोड़ी बनाकर 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
उन्होंने भारत की अपूर्वी चंदेला और डी झांग की जोड़ी को 16-14 से हराया। वहीं शहजार रिजवी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मनु और दिव्यांश व्यक्गित 10 मीटर एयर पिस्टल और राइफल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीते थे।
विज्ञापन