{"_id":"6154f1ce8ebc3e2bdd0d8754","slug":"india-beat-francewomens-world-team-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार: भारत ने फिडे महिला विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में फ्रांस को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शानदार: भारत ने फिडे महिला विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप में फ्रांस को हराया
Thu, 30 Sep 2021 04:38 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 30 Sep 2021 04:38 AM IST
सार
अंतिम आठ के अन्य मुकाबलों में रूस का अमेरिका, यूक्रेन का आर्मेनिया और जार्जिया का अजरबेजान से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
विस्तार
भारत ने भक्ति कुलकर्णी और मैरी एन गोम्स की जीत की मदद से फ्रांस को 3-1 से हराकर फिडे महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप के पूल ए में दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अब भारत का सामना कजाखस्तान से होगा। फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में कुलकर्णी ने नताचा बेनमेसबाह को 51 चाल में जबकि महिला ग्रैंडमास्टर गोम्स ने सिलविया अलेक्सिवा को इतनी ही चाल में हराया।
विज्ञापन
ग्रैंडमास्टर डी हरिका ने मेरी सेबाग से 45 चाल में बाजी ड्रॉ खेली जबकि तानिया सचदेव और आंद्रिया नवरोतेस्कु ने भी 34 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति जताई।
विज्ञापन