फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India athletics coach Nikolai Snesarev found dead in his hostel room in Patiala 

टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत को झटका: पटियाला के होस्टल में मृत पाए गए एथलेटिक्स कोच

Fri, 05 Mar 2021 08:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 05 Mar 2021 08:52 PM IST
सार

  • भारत के एथलेटिक कोच निकोलाई नेजारेव का निधन
  • टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत को झटका
  • भारत के एथलेटिक्स कोच निकोलाई नेजारेव पटियाला के होस्टल में मृत पाए गए

विज्ञापन
India athletics coach Nikolai Snesarev found dead in his hostel room in Patiala 
निकोलाई नेजारेव - फोटो : social media

विस्तार

भारत के एथलेटिक कोच निकोलाई नेजारेव शुक्रवार को पटियाला स्थित अपने होस्टल के कमरे में मृत पाए गए। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देर शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। टोक्यो ओलंपिक से पहले 72 वर्षीय निकोलाई नेजारेव का जाना निश्चित रूप से भारत के लिए एक बड़ी क्षति है। बता दें कि नेजारेव को करीब एक महीने पहले ही कोच बनाया गया था। बेलारूस के 72 वर्षीय नेजारेव के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। वह दो साल के अंतराल के बाद सितंबर के अंत तक इस पद के लिए भारत लौटे थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'वह आज हुई इंडियन ग्रां प्री 3 के लिए (बंगलूरू से) एनआईएस आए थे। लेकिन तब वह प्रतियोगिता के लिए नहीं पहुंचे तो शाम को कोचों ने उनके बारे में पूछा और फिर उनका कमरा अंदर से बंद पाया गया।'


उन्होंने कहा, 'जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह अपने बिस्तर पर पड़े थे। एनआईएस में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया और साइ की टीम ने उनका मृत शरीर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।' सुमरिवाला ने कहा, 'हम उनकी मृत्यु का कारण नहीं जानते हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही इसका पता चल पाएंगा।'


नेजारेव 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले (ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके) और अन्य मध्य एवं लंबी दूरी के धावकों को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की मुहिम के लिए कोचिंग दे रहे थे।

साबले के उन्हें छोड़कर सेना के कोच अमरीश कुमार के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करने का फैसला करने के बाद उन्होंने फरवरी 2019 में भारतीय एथलेटिक्स लंबी एवं मध्य दूरी कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका अनुबंध तब ओलंपिक के अंत तक था, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed