फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India at 13th day in rio olympcis

शानदार जीत के साथ फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू, रजत पदक पक्का

Fri, 19 Aug 2016 03:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
India at 13th day in rio olympcis
पीवी सिंधु - फोटो : getty

रियो ओलंपिक के 13वां दिन भारत के लिए खुशी का क्षण लेकर आया जब बैडमिंटन के महिला एकल में पीवी सिंधू ने फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया।हालांकि कुश्ती से निराश करने वाली खबर आई जब बबीता अपने पहले मैच में ही हार गईं।

विज्ञापन


पहलवान साक्षी मलिक की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब बैडमिंटन में भी पीवी सिंधू देश को दूसरा पदक दिलाएंगी। वह बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। अब वह स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। 
विज्ञापन


सिंधू ने जापान की नोजोमी ओकूहारा को सेमीफाइनल में जोरदार चुनौती दी और सीधे गेम में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधू से पहले पिछले ओलंपिक में साइना नेहवाल ने बैडमिंटन में देश के लिए कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सेट में बहुत कड़ा मुकाबला था जिसे सिंधु ने 21-19 से जीता. लेकिन दूसरे सेट में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए उन्होंने 21-10 से जीत दर्ज की।

इससे पहले हैदराबाद की सिंधू ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की वैन यिहान को बेहद कडे़ मुकाबले में 22-20, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। सिंधू ने अपने पहले ही ओलंपिक खेल के क्वार्टर फाइनल में 2012 के लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता यिहान को हराया था।


बैडमिंटन के अलावा भारत की ओर से कुश्ती से एक बुरी खबर है कि बबीता फ्रीस्टाइल में 55 किलो भार वर्ग में हार गई हैं। प्री-क्वार्टर में बबीता ग्रीक पहलवान मारिया प्रेवोलरॉकी से 5-1 से हार गई हैं। अब कांस्य पदक के लिए बबीता को मनाना होगा कि ग्रीक पहलवान फाइनल में पहुंच जाए जिससे उनको रेपचेज के जरिए कांस्य के लिए उतरने का मौका मिल जाए। लेकिन ग्रीक पहलवान क्वार्टर फाइनल में हार गईं और बबीता की उम्मीदें खत्म हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed