फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   If Covid 19 Vaccine Not Found In Given Time Then It May Cancel Olympic Games

'कोरोना की वैक्सीन नहीं बनी तो अगले साल भी ओलंपिक का आयोजन मुश्किल'

Mon, 20 Apr 2020 11:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 20 Apr 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
If Covid 19 Vaccine Not Found In Given Time Then It May Cancel Olympic Games
tokyo olympic

ग्लोबल हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक कोविड-19 की वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती है, तब तक टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स का आयोजन होना ‘बहुत अवास्तविक’है। प्रोफेसर देवी श्रीधर ने कहा कि ओलंपिक खेलों के समय पर होने के लिए वैक्सीन का होना जरूरी है।

विज्ञापन


श्रीधर ने साथ ही कहा कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वैक्सीन की खोज जल्द ही कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों से हम सुन रहे हैं कि यह संभव हो सकता है। मैंने सोचा था कि यह एक साल या डेढ़ साल दूर होगा, लेकिन सुन रहे हैं कि यह जल्द ही आ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर अगले साल तक टीका हासिल कर लेते हैं तो मुझे लगता है कि ओलंपिक संभव है। यह वैक्सीन गेम चेंजर, प्रभावी, सस्ते दर पर उपलब्ध होगी। अगर हमें वैज्ञानिक सफलता नहीं मिलती है तो मुझे लगता है कि यह ओलंपिक का आयोजन होना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घातक कोरोना वायरस के कारण तमाम खेल प्रतियोगिताओं का स्थगित या रद्द किया जा चुका है। इसका असर ऐथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट से जुड़े तमाम खेल इवेंट पर पड़ा है। इस वायरस से दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हैं और भारत समेत कई देशों में तो लॉकडाउन घोषित है।


आईओसी की कार्डिनेशन कमिशन के प्रमुख जॉन कोट्स ने भी माना कि कोविड-19 के चलते अगले साल होने वाले ओलंपिक के शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है। ओलंपिक गेम्स का आयोजन इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होना था जिसे अब अगले साल 23 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed