{"_id":"5d98c7a98ebc3e013b285d2b","slug":"iaaf-world-athletics-championships-shivpal-singh-bows-out-not-qualify-for-tokyo-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिपः भालाफेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह टोक्यो ओलंपिक के लिए नहीं हुए क्वालीफाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिपः भालाफेंक खिलाड़ी शिवपाल सिंह टोक्यो ओलंपिक के लिए नहीं हुए क्वालीफाई
Sun, 06 Oct 2019 08:10 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के शिवपाल सिंह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुष भाला फेंक में शनिवार को फाइनल्स के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये और क्वालीफिकेशन दौर में कुल 24वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
शिवपाल का तीन प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78.97 मीटर का रहा और वह ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में दसवें स्थान पर रहे। इस भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.23 मीटर है जो उन्होंने इसी सत्र में हासिल किया था। उन्होंने 75.91 मीटर से शुरुआत की और फिर 78.97 मीटर भाला फेंका।
विज्ञापन
तीसरे प्रयास में वह फाउल कर गये। जर्मनी के मौजूदा चैंपियन योनेस वेटेर ने क्वालीफिकेशन में सर्वश्रेष्ठ 89.35 मीटर भाला फेंका।