{"_id":"5d98d6758ebc3e0140318f75","slug":"iaaf-world-athletics-championships-indian-womens-4x400m-relay-team-could-not-reach-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिपः भारतीय महिला-पुरुष रिले टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिपः भारतीय महिला-पुरुष रिले टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं
Sun, 06 Oct 2019 08:17 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की 4×400 मीटर महिला रिले टीम सीजन के अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पहली हीट में ओवरऑल 11वें स्थान पर रही। जिसना मैथ्यूज, एम आर पूवाम्मा, वीके विस्मया और वेंकटेसन सुभा ने 3 मिनट 29.42 सेकंड का समय लिया। भारतीय चौकड़ी हीट नंबर एक में आठ टीमों के बीच छठे स्थान पर रही। हालांकि भारतीय टीम का यह सीजन का अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले उसने मई में जापान के योकाहामा में हुई वर्ल्ड रिले में 3:31.93 का समय निकाला था।
विज्ञापन
पुरुषों की रिले टीम भी क्वालिफाई करने से चूक गई। टीम में अमोज जैकब, मोहम्मद अनस, के सुरेश जीवन और नोह निर्मल शामिल थे। पुरुषों की टीम 16 देशों के बीच सातवीं हीट में दूसरे और कुल मिलाकर 13वें नंबर पर रही। टीम ने 3:03.09 का समय निकाला।
विज्ञापन
जेवलिन थ्रोअर शिवपाल 24 वें स्थान पर
इससे पहले भारत के शिवपाल सिंह पुरुष भाला फेंक के फाइनल्स के लिए क्वलिफाई नहीं कर पाए और क्वालिफिकेशन दौर में कुल 24वें स्थान पर रहे। शिवपाल का तीन प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78.97 मीटर का रहा और वह ग्रुप ए क्वालिफिकेशन में दसवें स्थान पर रहे। इस भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.23 मीटर है जो उन्होंने इसी सत्र में हासिल किया था। उन्होंने 75.91 मीटर से शुरुआत की और फिर 78.97 मीटर भाला फेंका। तीसरे प्रयास में वह फाउल कर गए। जर्मनी के मौजूदा चैंपियन योनेस वेटेर ने क्वालिफिकेशन में सर्वश्रेष्ठ 89.35 मीटर भाला फेंका।
विज्ञापन