{"_id":"5db2d0848ebc3e93bd10af2d","slug":"i-will-delete-your-number-bcb-president-nazmul-hassan-shouts-at-mehidy-hasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर पर जमकर भड़के बोर्ड अध्यक्ष, कहा- फोन नहीं उठाया, तुम्हारा नंबर डिलीट कर दूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेटर पर जमकर भड़के बोर्ड अध्यक्ष, कहा- फोन नहीं उठाया, तुम्हारा नंबर डिलीट कर दूंगा
Fri, 25 Oct 2019 06:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 25 Oct 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही भारत दौरे से पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर्स की हड़ताल खत्म हो चुकी हो। मगर रोज इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। अब खबर आई है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने टीम बैठक के दौरान अचानक अपना आपा खो दिया और ऑलराउंडर मेहदी हसन को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नजमुल हसन ने टीम मीटिंग की शुरुआत करते हुए कहा, 'मिराज (मेहदी)! मैंने तुम्हारे लिए क्या नहीं किया है, और तुमने मेरा फोन नहीं उठाया? आज के बाद मैं तुम्हारा नंबर अपने फोन से डिलीट कर दूंगा।' नजमुल हसन के गुस्से से मेहदी हसन और उनके साथी खिलाड़ी हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन
टीम के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज पर बोर्ड अध्यक्ष ने जमकर भड़ास निकाली। नजमुल हसन इस बात से नाराज थे कि मेहदी हड़ताल में शामिल हो गए। इसके पहले अनुभवी खिलाड़ी और टेस्ट, टी- 20 के कप्तान शकिब-अल-हसन ने बताया था कि, 'बोर्ड ने उनकी ज्यादातर मांगें मान ली हैं, जिसमें घरेलू प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों के वेतन में वृद्धि भी शामिल है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बांग्लादेश के भारत दौरे पर भी संशय पैदा हो गया था। बुधवार देर रात बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई। खिलाड़ियों ने कहा कि अब वह मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं. बांग्लादेश का भारत दौरा तीन नवंबर से शुरू होना है।