{"_id":"62014e0646e2797e65464f86","slug":"hungary-confirmed-to-host-2022-swimming-world-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swimming World Championships 2022: हंगरी में होगा तैराकी विश्व चैंपियनशिप 2022 का आयोजन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Swimming World Championships 2022: हंगरी में होगा तैराकी विश्व चैंपियनशिप 2022 का आयोजन
Mon, 07 Feb 2022 10:23 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:23 PM IST
सार
हंगरी ने तैराकी विश्व चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी करने की सोमवार को घोषणा की है। तैराकी की वैश्विक संस्थान के अधिकारियों के साथ हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान की तरफ से जारी बयान के अनुसार बुडापेस्ट 18 जून से तीन जुलाई तक एक अतिरिक्त विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
swimming
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंगरी ने तैराकी विश्व चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी करने की सोमवार को घोषणा की है। तैराकी की वैश्विक संस्थान के अधिकारियों के साथ हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान की तरफ से जारी बयान के अनुसार बुडापेस्ट 18 जून से तीन जुलाई तक एक अतिरिक्त विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। फिना ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार होने पर ओरबन की तारीफ की।
विज्ञापन
हंगरी की इस राजधानी ने 2017 में वैश्विक प्रतियोगिता की मेजबानी की और उसे 2027 में भी इसकी मेजबानी करनी है। विश्व चैंपियनशिप आमतौर पर हर दो साल में आयोजित की जाती है। कोविड-19 महामारी के कारण जापान में निर्धारित टूर्नामेंट के 2023 तक खिसकने के बाद दो विश्व चैंपियनशिप के अंतर को कम करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस खेल के अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय के अध्यक्ष हुसैन अल-मुसल्लम ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसे मेजबान है जो ‘एक्वेटिक्स’ के लिए हमारे जुनून को साझा करते है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि हमें अपने एथलीटों के लिए मौजूदा स्वास्थ्य संकट से उबारने की जरूरत है और आज का समझौता इस काम को आगे बढ़ाएगा।’’
प्रतियोगिता को 2021 में जापान में आयोजित होना था लेकिन पहले उसे टोक्यो ओलंपिक के कारण एक साल के लिए टाला गया और कोविड-19 महामारी के कारण 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।