फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   How Tokyo Olympic can happened on time because qualifying events are already postponed

कैसे तय समय पर होंगे ओलंपिक जब ज्यादातर क्वालिफाइंग टूर्नामेंट हो चुके हैं रद्द

Fri, 20 Mar 2020 07:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 20 Mar 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
How Tokyo Olympic can happened on time because qualifying events are already postponed
कोरोनावायरस और टोक्यो ओलंपिक - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते ओलंपिक के ज्यादातर क्वालिफाइंग टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए हैं या फिर स्थगित कर दिए हैं। बावजूद इसके अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अपने रुख पर कायम हैं कि टोक्यो ओलंपिक हर हाल में समय पर होंगे। हालांकि दुनिया भर के खिलाड़ी भी इन्हें टालने या फिर आगे बढ़ाने की अपील कर चुके हैं। यह भी देखना अहम होगा कि जब ज्यादातर क्वालिफाइंग टूर्नामेंट रद्द हो गए हैं तो ऐसे में यह खेल अपने निर्धारित समय पर कैसेे हो पाते हैं। आइए यहां जानते हैं अमेरिका और दुनिया भर के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बारे में।

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट पर एक नजर

एथलेटिक्स: यूएस ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड ट्रायल, यूजीन में 19-28 जून को अन्य देश इसके लिए विभिन्न तरीके अपना रहे हैं। इनमें ट्रायल, विश्व रैंकिंग और नतीजों के आधार पर चयन  

बास्केटबॉल पुरुष: अमेरिका सहित आठ टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। अन्य 12 देशों का अभी चयन होना है। इनमें सर्बिया, कनाडा, क्रोएशिया और लिथुआनिया सहित छह टीमों का टूर्नामेंट 23 से 28 जून को होना है।

महिला: चार टूर्नामेंटों से 12 टीमों का चयन हो चुका है। वहीं गत चैंपियन अमेरिका और मेजबान जापान का भी चयन लगभग तय है

3 गुणा 3: फीबा ने भारत में 18 से 22 मार्च तक होने वाला क्वालिफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिया है। दूसरा क्वालिफाइंग टूर्नामेंट अप्रैल में हंगरी में होगा। चार महिला और चार पुरुष टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं।

मुक्केबाजी: चार क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में से दो हो चुके हैं। लंदन में यूरोप के मुक्केबाजों के लिए होने वाला तीसरा टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है। अमेरिकन क्वालिफायर जो 26 मार्च से ब्यूनस आयर्स में होना था वह भी नहीं होगा। अंतिम क्वालिफाइंग टूर्नामेंट मई में पेरिस में होगा।

फील्ड हॉकी: पुरुषों और महिलाओं की 12-12 स्थानों के लिए क्वालिफाई टूर्नामेंट 2019 में ही हो चुके हैं। इनमें से दस देश दोनों वर्गों से क्वालिफाई कर चुके हैं। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, नीदरलैंड और ब्रिटेन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्फ: 60 गोल्फर विश्व रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करेंगे। इनमें से एक देश से कम से कम दो और ज्यादा से ज्यादा चार जो शीर्ष 15 में होंगे को मौका मिलेगा। पीजीए टूर और यूरोपियन टूर जिनसे ज्यादा रैंकिंग अंक मिलते हैं वह सभी 12 अप्रैल तक स्थगित कर दिए गए हैं।

वेटलिफ्टिंग: इसका निर्धारण विश्व रैंकिंग से होगा। अगले महीने होने वाली महाद्वीपीय चैंपियनशिप गोल्ड लेवल स्पर्धा से क्वालिफाई करने के लिए अतिरिक्त अंक मिलेंगे। हालांकि यूरोपियन, एशियन और अफ्रीकन चैंपियनशिप स्थगित कर दी गई हैं।

कुश्ती: अमेरिकी ट्रायल जो चार-पांच अप्रैल को होने थे स्थगित कर दिए गए हैं। पैन अमेरिकन क्वालिफाइंग हो चुके हैं। अफ्रीकन/ओशियाना, यूरोपियन, एशियन और विश्व क्वालिफायर स्थगित हो चुके हैं।

जूडो: अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडरेशन ने 30 अप्रैल तक सभी ओलंपिक क्वालिफायर रद्द कर दिए हैं। इनमें ग्रैंड स्लैम और दो ग्रां प्री शामिल हैं।  

नौकायन: विश्व नौकायन फेडरेशन ने 27 से 29 अप्रैल को होने वाला यूरोपियन ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट रद्द कर दिया है।

फुटबॉल (पुरुष): सोलह में से 14 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। नॉर्थ और सेंट्रल अमेरिकन और कैरीबियन रीजन की दो टीमें के चयन के लिए होने वाला टूर्नामेंट जो 20 से एक अप्रैल तक होना था स्थगित कर दिया गया है।

महिला: मौजूदा चैंपियन अमेरिका सहित 12 में से दस टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। चीन और दक्षिण कोरिया को दो लेग का प्लेऑफ जून में खेलना है। कैमरून और चिली को भी दो लेग का प्लेऑफ अप्रैल में खेलना था जिसे आगे खिसका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed