फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hockey Women's World Cup Indian team announced Rani Rampal out due to injury goalkeeper Savita punia named captain check full team list

Hockey Women's World Cup: भारतीय टीम का एलान, पूर्व कप्तान रानी रामपाल बाहर, गोलकीपर सविता को मिली कमान

Tue, 21 Jun 2022 09:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Jun 2022 09:20 PM IST
सार

रानी के बाहर होने के अलावा कोई और हैरानी भरा फैसला नहीं लिया गया। लंबे समय से एक साथ खेल रही खिलाड़ियों को ही चुना गया गया है। रानी के अलावा डिफेंडर इशिका चौधरी और अक्षता अबासो ढेकाले, मिडफील्डर बलजीत कौर और स्ट्राइकर संगीता कुमारी को नहीं चुना गया है।

विज्ञापन
Hockey Women's World Cup Indian team announced Rani Rampal out due to injury goalkeeper Savita punia named captain check full team list
रानी रामपाल और सविता पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार स्ट्राइकर और पूर्व कप्तान रानी रामपाल को महिला हॉकी वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार (21 जून) को अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप के लिए 18 सदस्यीय टीम का एलान किया। गोलकीपर सविता पूनिया टीम की कमान संभालेंगी। एक से 17 जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन के संयुक्त मेजबानी में विश्व कप का आयोजन होगा।
विज्ञापन


रानी की कप्तानी में भारतीय टीम 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी और चौथा स्थान हासिल किया था। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद रानी को बेल्जियम और नीदरलैंड में हाल ही में एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए चुना गया था। चोट के कारण रानी टोक्यो ओलंपिक के बाद से बाहर थीं। टीम का हिस्सा होने के बावजूद रानी ने लीग के यूरोपीय चरण के पहले चार मैचों में भाग नहीं लिया, जिससे उनकी पूरी फिटनेस पर संदेह पैदा हो गया। इसी कारण उन्हें वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा गया।
विज्ञापन


कोर ग्रुप पर भरोसा जताया
रानी के बाहर होने के अलावा कोई और हैरानी भरा फैसला नहीं लिया गया। लंबे समय से एक साथ खेल रही खिलाड़ियों को ही चुना गया गया है। रानी के अलावा डिफेंडर इशिका चौधरी और अक्षता अबासो ढेकाले, मिडफील्डर बलजीत कौर और स्ट्राइकर संगीता कुमारी को नहीं चुना गया है। टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के कोर ग्रुप पर ही भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप ग्रेस एक्का टीम की उपकप्तान
सविता टीम की अगुआई करती रहेंगी। वहीं, दीप ग्रेस एक्का को उपकप्तान बनाया गया है। सविता के अलावा 18 सदस्यीय टीम में बिचु देवी खरीबाम अन्य गोलकीपर हैं। डिफेंस में दीप ग्रेस को गुरजीत कौर, निक्की प्रधान और उदिता का साथ मिलेगा। वहीं, मिडफील्ड में निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका और सलीमा टेटे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। फॉरवर्ड लाइन में अनुभवी वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर और शर्मिला देवी हैं। जबकि प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अक्षता और संगीता को रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है। 

भारत का पहला मैच इंग्लैंड से
भारत को पूल बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ रखा गया है। टीम इंडिया तीन जुलाई को अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ करेगी। इंग्लिश टीम के खिलाफ ही भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मैच हार गई थी। सविता पूनिया की टीम उस हार का बदला लेने उतरेगी। पिछली बार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में हार गई थी।


नीदरलैंड के एम्स्टेल्विन में होंगे ग्रुप चरण के मैच
भारत अपने ग्रुप चरण के मैच नीदरलैंड के एम्स्टेल्विन में खेलेगा। अगर टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहती है तो क्वार्टरफाइनल के मैच एम्स्टेल्विन में ही खेलेगी। उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच स्पेन के टेरेसा में खेले जाएंगे। पूल बी के लिए क्रॉसओवर मैच स्पेन में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम:
गोलकीपर:
सविता (कप्तान), बिचु देवी खरीबाम।
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता।
मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे।
फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी।
रिप्लेसमेंट खिलाड़ी: अक्षता अबासो ढेकाले, संगीता कुमारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed