फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hockey India Olympic Medallist And Hockey World Cup Winner Varinder Singh Dies

Hockey: ओलंपिक पदक विजेता वरिंदर सिंह का निधन, 1975 हॉकी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के थे सदस्य

Tue, 28 Jun 2022 04:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 28 Jun 2022 04:13 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीती थी। वरिंदर सिंह उस टीम के सदस्य थे। वर्ल्ड कप में भारत का यह एकमात्र स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से परास्त किया था।

विज्ञापन
Hockey India Olympic Medallist And Hockey World Cup Winner Varinder Singh Dies
वरिंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार (28 जून) को जालंधर में निधन हो गया। वरिंदर सिंह ओलंपिक और वर्ल्ड कप में पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे थे। 1970 के दशक में शानदार जीतों में शामिल रहने वाले वरिंदर सिंह 75 साल के थे। उनके निधन पर हॉकी इंडिया ने शोक जताया है। हॉकी इंडिया ने कहा- वरिंदर सिंह की उपलब्धि को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा।
विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीती थी। वरिंदर सिंह उस टीम के सदस्य थे। वर्ल्ड कप में भारत का यह एकमात्र स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से परास्त किया था। इसके अलावा वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य और एम्सटरडम में 1973 वर्ल्ड कप में रजत पदक जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



1974 और 1978 एशियाई खेलों में वरिंदर की मौजूदगी में भारतीय टीम रजत पदक जीती थी। वह 1975 मांट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम में शामिल थे। वरिंदर को 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed