फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hima das says now I am focusing on 400m relay

भारत की सनसनी हिमा दास अब 400 मीटर पर करेंगी फोकस 

Wed, 19 Sep 2018 05:25 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Sep 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
Hima das says now I am focusing on 400m relay
hima das

हिमा दास ने अपनी फेवरेट रेस 100 और 200 मीटर को फिल्हाल त्यागने का फैसला ले लिया है। वह अब अपना पूरा ध्यान 400 मीटर पर लगाएंगी। 400 मीटर के साथ वह 400 मीटर रिले में भी दौड़ेंगी। 

विज्ञापन


हिमा के मुताबिक उनकी कोच गेलिना बुखारिना को लगता है कि उनके 400 मीटर में कुछ कर गुजरने के अवसर अच्छे हैं। साथ ही उन्हें गेलिना की तैयारियों के तरीके बेहद पसंद आ रहे हैं। हिमा ने यह भी कहा कि एशियाई खेलों में जीते गए पदक उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किए थे। अब अर्जुन अवार्ड वह अपने माता-पिता को समर्पित करेंगी। 
विज्ञापन


हिमा का कहना है कि गेलिना की कोचिंग उन्हें रास आ रही है। यही कारण है कि वह 100 और 200 मीटर को छोड़ रही हैं। हालांकि वह खुलासा करती हैं कि बीते वर्ष चेन्नई ओपन में उन्हें कोच ने यह कहकर 400 मीटर में दौड़ाया था कि इस रेस से भारतीय टीम में जगह बनाने के अवसर अच्छे हैं। कम से कम वह देश की रिले टीम में जगह बना सकती हैं, लेकिन अब उन्हें इसी रेस में कैरियर दिखाई दे रहा है। शुरूआत में वह 200 मीटर पर  ही ध्यान दे रही थीं और इसी रेस में वह अपना भविष्य देख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमा का कहना है कि वह अगले एक वर्ष में 400 मीटर में एक मिनट समय कम करने की कोशिश करेंगी। हिमा ने जकार्ता में 50.59 सेकेंड का समय निकालकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।  
हेमंत रस्तोगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed