फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   hima das got a call from the god of cricket sachin tendulkar

पांच गोल्ड जीतने वाली हिमा दास का यह सपना सचिन तेंदुलकर ने किया पूरा

Mon, 22 Jul 2019 07:26 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 22 Jul 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
hima das got a call from the god of cricket sachin tendulkar
Hima Das

भारतीय स्टार सनसनी और 'ढिंग एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर धाविका हिमा दास ने पिछले 20 दिनों में पांच गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया है। हिमा ने अपने इस गोल्डन अभियान से दुनिया भर के ऐथलेटिक्स खेलों में अपने नाम का डंका बजाया है। 

विज्ञापन


भारत की नई उड़न परी हिमा दास को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है। वहीं, 'क्रिकेट के भागवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने हिमा को फोन कर बधाई दी। सचिन का फोन आना हिमा के लिए किसी सपने से कम नहीं था। 
विज्ञापन


इस बात की जानकारी हिमा ने खुद ट्वीट कर दी। सचिन के फोन से खुश हिमा ने ट्विटर पर लिखा, 'आज की शाम मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। क्रिकेट के भगवान और मेरे प्रेरणास्रोत सचिन तेंदुलकर सर का फोन आया। आपकी शुभकामनाओं और प्रेरणादायक शब्दों के लिए धन्यवाद सर। मैं अपने मिशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

इससे पहले  कोविंद ने ट्विटर पर कहा, 'तीन सप्ताह के भीतर 5वां स्वर्ण पदक जीतने पर हिमा दास को बधाई। आप अद्भुत हैं। यही प्रदर्शन दोहराती रहें।' 
 



वहीं, मोदी ने हिमा को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'भारत को हिमा दास की पिछले कुछ दिनों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। हर कोई इस बात से बहुत खुश है कि उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच पदक जीते। उनको बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं' 
 
 

इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी हिमा के इस गजब के प्रदर्शन पर बधाई दी। मास्टर ब्लास्टर ने हिमा की तारीफ करते हुए लिखा, 'बीते 19 दिनों में आप जिस अंदाज में यूरोपियन सर्किट में दौड़ रही हैं। वह बहुत लाजवाब है। जीत के प्रति आपकी भूख और जिद युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। 5 पदक जीतने के लिए बधाई। भविष्य में आने वालीं दौड़ों के लिए बधाई हिमा दास।' 
 



बता दें कि हिमा का 20 दिनों में कुल पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो एथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed