{"_id":"5d7bc6fb8ebc3e93a3342b3d","slug":"heptathlete-swapna-burman-says-olympics-qualification-tough-to-achieve","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोल्डन गर्ल' स्वप्ना बर्मन बोलीं- ओलंपिक क्वॉलिफिकेशन हासिल करना आसान नहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
'गोल्डन गर्ल' स्वप्ना बर्मन बोलीं- ओलंपिक क्वॉलिफिकेशन हासिल करना आसान नहीं
Fri, 13 Sep 2019 10:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
स्वप्ना बर्मन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हेप्टाथलन खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन ने शुक्रवार को कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी, लेकिन क्वॉलिफिकेशन स्तर तक पहुंचना कठिन होगा। स्वप्ना एशियाई खेलों में हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हर खिलाड़ी की तरह मेरा सपना भी ओलिंपिक खेलना है। मुझे नहीं पता कि मैं ऐसा कर सकूंगी कि नहीं, लेकिन मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगी।' उन्होंने कहा, 'मुझे सभी सात स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।'
विज्ञापन
महिलाओं के हेप्टाथलन में क्वॉलिफिकेशन के लिए 6420 अंक हासिल करने है जो रियो ओलिंपिक के क्वॉलिफिकेशन स्तर से 220 अधिक है। स्वप्ना का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 6026 रहा है। स्वप्ना ने कहा, ‘इस बार क्वॉलिफिकेशन का स्तर काफी ऊंचा है। एशिया के ऐथलीट इसे हासिल नहीं कर सकेंगे।'
विज्ञापन
चोट के कारण अप्रैल से ट्रैक से दूर रही स्वप्ना जनवरी में वापसी करेगी। आगामी विश्व चैंपियनशिप के बारे में उन्होंने कहा, 'एशियाई और विश्व स्तर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में काफी फर्क है लेकिन मुझे लगता है कि विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।'