{"_id":"5c23c2a3bdec2256d6424bf1","slug":"heena-sidhu-equals-qualification-world-record-at-national-selection-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीना ने राष्ट्रीय ट्रायल में क्वालिफिकेशन विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हीना ने राष्ट्रीय ट्रायल में क्वालिफिकेशन विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
Wed, 26 Dec 2018 11:34 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
हीना सिद्धू
दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना सिद्धू ने बुधवार को राष्ट्रीय चयन ट्रायल एक और दो की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्वालिफाइंग विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे चयन ट्रायल में यूथ ओलंपिक की चैंपियन मनु भाकर (579) दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
पंजाब की शूटर हीना ट्रायल एक के दौरान क्वालिफिकेशन में 587 अंकों के साथ 319 निशानेबाजों के बीच शीर्ष पर रहीं। उनका यह स्कोर गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन यूनान की अन्ना कोराकाकी के विश्व रिकॉर्ड के बराबर है। युवा ओलंपिक खेलों की विजेता मनु 579 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
अन्य मुख्य परिणामों में राजस्थान के दिव्यांश सिंह पंवार और गुजरात की हेमा केसी ने उलटफेर किए। दिव्यांश ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सीनियर पुरुष, युवा पुरुष और जूनियर पुरुष तीनों स्पर्धाओं का स्वर्ण पदक जीता। हेमा ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में महिला विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मोदगिल को पछाड़ा।
विज्ञापन