{"_id":"576baa5f4f1c1bc525b486f5","slug":"heartbreak-for-mary-kom-no-wildcard-entry-to-2016-rio-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम को झटका, नहीं मिलेगा रियो ओलंपिक का टिकट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकॉम को झटका, नहीं मिलेगा रियो ओलंपिक का टिकट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jun 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन के बाद रियो में भी देश के लिए एक और ओलंपिक पदक जीतने का सपना एम सी मैरीकॉम का टूट गया है।
विज्ञापन
अतंरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम को वाइल्ड कार्ड से रियो जाने के लिए टिकट देने से मना कर दिया है।
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में ही हार गई जिससे ओलंपिक के लिए टिकट नहीं कटा पाईं।
आईबा के एडह़क कमिटी के चेयरमैन किशन नरसी ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय मुक्केबाजों के लिए वाइल्ड कार्ड से एंट्री देने से मना कर दिया है। 51 किलो भार वर्ग में मैरीकॉम रियो जाने के लिए तैयारियों में जुटी थीं लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
आईबा महिलाओं के तीनों भार वर्ग 51, 60 और 75 में एक-एक ट्राईपरटाइट कोटा रखता है। यह उस देश को दिया जाता है जिसका बॉक्सिंग में उल्लेखनीय योगदान होता है, लेकिन उसका कोई भी बॉक्सर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
इस वाइल्ड कार्ड के लिए काफी देशों की ओर से आवेदन किया जाता है। भारत की ओर से लंदन ओलंपिक 2012 में 8 मुक्केबाजों ने अपनी चुनौती रखी थी।