{"_id":"5d7bd8258ebc3e93aa191d8a","slug":"haryana-tops-in-junior-womens-national-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा जूनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शीर्ष पर, सात स्वर्ण समेत जीते 12 पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हरियाणा जूनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शीर्ष पर, सात स्वर्ण समेत जीते 12 पदक
Sat, 14 Sep 2019 08:15 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 14 Sep 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा ने तीसरी जूनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सात स्वर्ण समेत 12 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा ने एक रजत और चार कांस्य पदक भी जीतकर 63 अंक हासिल किए। मणिपुर 33 अंक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 31 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
हरियाणा के लिये तमन्ना ने 48 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता जो उनका लगातार तीसरा स्वर्ण है। मणिपुर ने एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। महाराष्ट्र को दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य मिले। पंजाब चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन