फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Haryana Steelers vs Gujarat Fortunegiants live match updates pro kabaddi 2018

HARvGUJ: हरियाणा स्टीलर्स ने खोला जीत का खाता, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 32-25 से रौंदा

Fri, 12 Oct 2018 10:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Haryana Steelers vs Gujarat Fortunegiants live match updates pro kabaddi 2018
HARvGUJ

हरियाणा स्टीलर्स ने शुक्रवार को अपने दूसरे मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को हराकर प्रो कबड्डी सीजन छह में अपनी पहली जीत दर्ज की है। जोन ए के तहत सोनीपत के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स खेले गए इस मुकाबले में हरियाणा ने गुजरात को 32-25 से हराया।

विज्ञापन


इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान मोनू गोयत  ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 रेड एटेम्प्ट किए, जिसमें उन्हें 7 अंक मिले। इसके अलावा कुलदीप सिंह टॉप डिफेंडर रहे। उन्होंने 7 टैकल में 7 अंक हासिल किए। वहीं, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से के प्रपंजन टॉप रेडर रहे। उन्होंने 15 रेड एटेम्प्ट किए, जिसमें उन्हें 9 अंक मिले, जबकि सुनील कुमार टॉप डिफेंडर रहे। उन्होंने 7 टैकल में 5 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को 13 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 16 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana Steelers vs Gujarat Fortunegiants live match updates pro kabaddi 2018
HARvGUJ

लाइव अपडेट्सः

फुलटाइमः हरियाणा स्टीलर्स 32: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 25

- दूसरे हाफ का खेल खत्म। हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 32-25 से हराया।

-इस मुकाबले में गुजरात लगातार 4-5 प्वाइंट्स से पीछे रही है। आखिरी समय में गुजरात को 1 प्वाइंट्स मिला।

-फुलटाइम में मात्र 5 मिनट का समय बचा है।

-हरियाणा के कप्तान मोनू सुपर-10 के करीब पहुंच गए थे, लेकिन हासिल नहीं कर पाए।

-हरियाणा एक बार फिर गुजरात से आगे हो गई। 6 प्वाइंट्स की लीड बना ली।

-हरियाणा के तीन खास खिलाड़ी बाहर, खेल में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स वापसी।

-गुजरात के कप्तान सुनिल को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

-दूसरे हाफ के बाद गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने अच्छा खेल दिखाया।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-पहले हाफ में हरियाणा की तरफ से कप्तान मोनू गोयत ने अच्छा खेल दिखाया। रेडर के रूप में उन्होंने 6 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं, गुजार की तरफ से रेडर सचिन ने भी अपनी टीम के लिए 6 प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन टीम पहले हाफ में पिछड़ गई।

हाफ टाइमः हरियाणा स्टीलर्स 20: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 13

-पहले हाफ का खेल खत्म, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को पछाड़ हरियाणा स्टीलर्स 20-13 से आगे।

-पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज 5 मिनट का समय बचा है। हरियाणा स्टीलर्स 7 प्वाइंट की लीड के साथ बरकरार।

-खेल में लगातार हरियाणा स्टीलर्स अपने प्वाइंट्स मेें बढ़ोतरी कर रही है।

-पहले 10 मिनट का खेल खत्म, हरियाणा स्टीलर्स 12-6 से आगे।

-बिना खाता खोले गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ऑलआउट, हरियाणा स्टीलर्स 9-1 से आगे।

-हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान मोनू गोयत ने शानदार खेल दिखाया, 3 रेड में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।

-यहां रिव्यू सफल हुआ और हरियाणा स्टीलर्स को मिला एक प्वाइंट, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 5 प्वाइंट पीछे।

-हरियाणा स्टीलर्स की शानदार शुरुआत, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स तीन प्वाइंट पीछे।

-पहले ही रेड में हरियाणा स्टीलर्स को मिला एक प्वाइंट, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से सचिन का रेड बेकार गया।


-हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान मोनू गोयत ने जीता टॉस।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed