{"_id":"5f68206bf50f4a6d271f6d6f","slug":"harikrishna-remains-joint-third-world-champions-carlson-and-wesley-become-joint-winners","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिकृष्णा रहे संयुक्त तीसरे नंबर पर, विश्व चैंपियन कार्लसन और वेस्ली बने संयुक्त विजेता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हरिकृष्णा रहे संयुक्त तीसरे नंबर पर, विश्व चैंपियन कार्लसन और वेस्ली बने संयुक्त विजेता
Mon, 21 Sep 2020 09:09 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Chess
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ब्लिट्ज-2 में नौ दौर में सिर्फ तीन अंक जुटाकर सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और अमेरिका के वेस्ली सो संयुक्त विजेता बने।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के अंतिम दिन हरिकृष्णा ने एकमात्र जीत अमेरिका के जेफ्रे शियोंग के खिलाफ दर्ज की जो टूर्नामेंट में सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। हरिकृष्णा ने चार मुकाबले गंवाए जबकि तीन बाजी ड्रॉ रही। हरिकृष्णा ने ब्लिट्ज-1 में कार्लसन को हराकर उलटफेर किया था लेकिन वे इस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए और ब्लिट्ज-2 में उन्हें नार्वे के विश्व चैंपियन के खिलाफ 47 चाल में हार का सामना करना पड़ा। हरिकृष्णा ने अच्छी शुरुआत करते हुए रैपिड में नौ अंक जुटाए थे लेकिन ब्लिट्ज-1 और ब्लिट्ज-2 में वह क्रमश: 3.5 और 3 अंक ही जुटा सके।
विज्ञापन