फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   gymnast dipa karmakar out from commonwealth games

दीपा करमाकर कॉमनवेल्थ गेम्स से हुई बाहर, जिम्नास्ट में टूटी भारत की उम्मीद

Tue, 13 Feb 2018 07:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
gymnast dipa karmakar out from commonwealth games
दीपा करमाकर - फोटो : File
जिम्नास्ट में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली दीपा करमाकर घुटने की चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गई हैं। इस बात की जानकारी उनके कोच विश्वेश्वरनंदी ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि दीपा को यह चोट पिछले साल लगी थी। अब वो फिट तो हो गई हैं पर प्रतियोगिता के लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि दीपा ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहली बार जिम्नास्ट में पदक जीता था। कोच ने बताया कि अब दीपा का सारा ध्यान अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों से पहले फिट होने पर है। 
विज्ञापन


दीपा ने 2016 रियो ओलिंपिक में इतिहास रचते हुए चौथा स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्हें क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बतौर ईनाम BMW कार गिफ्त दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने वह कार सचिन को वापस लौटा दी थी। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन चार से 15 अप्रैल तक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed