{"_id":"5cc48eabbdec2207186a44d1","slug":"gurpreet-singh-and-sunil-kumar-settles-for-silver-at-asian-wrestling-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: गुरप्रीत-सुनील ने एशियाई कुश्ती में जीता रजत ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: गुरप्रीत-सुनील ने एशियाई कुश्ती में जीता रजत
Sat, 27 Apr 2019 10:47 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के गुरप्रीत सिंह और सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप केग्रीको रोमन में अपने-अपने वर्ग में रजत पदक जीता। टूर्नामेंट में अब एक ही दिन बचा है। गुरप्रीत को 77 किलो भारवर्ग के फाइनल में कोरिया के हियोनवू किम ने 8-0 से हराया। गुरप्रीत ने कतर के बखित शरीफ बद्र को क्वार्टर फाइनल में 10-0 से हराया।
विज्ञापन
वहीं अंतिम चार में कजाखस्तान के तमेरलान शादुकायेव को 6-5 से हराया। वहीं 87 किलो वर्ग में सुनील कुमार कजाखस्तान के अजामत कुस्कुबायेव को हराकर फाइनल में पहुंच गए जिसमें उन्हें ईरान के हुसैन अहमद ने हराया । इससे पहले सुनील ने ताजिकिस्तान के तोखिरजोन ओखोनोव को 14-7 से मात दी थी।
विज्ञापन
प्रेम भी 130 किलो में पदक के दावेदार थे । जो क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान के मुमिनजोन अब्दुल्लायेव से हार गए लेकिन उनके फाइनल में पहुंचने से उसने कांस्य पदक प्लेआफ में जगह बनाई । उन्हें हालांकि कजाखस्तान के दामिर कुजेमबायेव ने मात दी । भारत का अभियान 55 और 63 किलो वर्ग में खत्म हो गया जब मनजीत और विक्त्रस्म कुराडे हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन