{"_id":"6793459eb8a4060b6c00c27e","slug":"gukesh-will-face-abdusatorov-in-the-sixth-round-of-tata-steel-chess-tournament-praggnanand-will-face-wei-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में गुकेश का सामना अब्दुसत्तोरोव से, वेई से भिड़ेंगे प्रज्ञानंद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess: टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में गुकेश का सामना अब्दुसत्तोरोव से, वेई से भिड़ेंगे प्रज्ञानंद
Fri, 24 Jan 2025 01:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:17 PM IST
सार
विश्व चैंपियन बनने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे गुकेश विश्व रैंकिंग में चौथे और भारतीय खिलाड़ियों में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पिछले दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया था।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद और गुकेश
- फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विस्तार
विश्व चैंपियन डी गुकेश टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में पहले विश्राम दिवस के बाद छठे दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव से भिड़ेंगे, जबकि आर प्रज्ञानंद का सामना चीन के गत चैंपियन वेई यी से होगा। प्रज्ञानंद और अब्दुसात्तोरोव पांच दौर के बाद चार-चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं जबकि गुकेश 3.5 अंक लेकर स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
भारत के एक अन्य खिलाड़ी पी हरिकृष्णा पांचवें स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में अभी आठ दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। प्रज्ञानंद ने अब तक तीन जीत हासिल की हैं और दो ड्रॉ खेले हैं। उन्होंने अपनी तीनों बाजियां भारतीय खिलाड़ियों अर्जुन एरिगैसी, पी हरिकृष्णा और लियोन ल्यूक मेंडोंका के खिलाफ जीती हैं जिससे वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं।
विश्व चैंपियन बनने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे गुकेश विश्व रैंकिंग में चौथे और भारतीय खिलाड़ियों में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पिछले दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया था और वह अगले दौर में अपना विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य से उतरेंगे। हरिकृष्णा ने प्रज्ञानंद के खिलाफ हार को छोड़कर अच्छा प्रदर्शन किया है। वह छठे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
जहां तक एरिगैसी का सवाल है तो अभी तक उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह पांच दौर के बाद अभी तक केवल एक अंक हासिल कर पाए हैं। अगले दौर में उनका मुकाबला फैबियानो कारूआना से होगा। चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने अभी तक तीन अंक हासिल किए हैं। उनका अगला मुकाबला इरिना बुलमागा से होगा जिनका केवल आधा अंक है। भारत की एक अन्य खिलाड़ी दिव्या देशमुख के 1.5 अंक हैं और अब उनका सामना अर्जेंटीना की फॉस्टिनो ओरो से होगा।