फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Gujarat FortuneGiants vs Tamil Thalaivas pro kabaddi 2018 live match updates

GUJvCHE: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने तमिल थलाइवाज को 36-25 से चटाई धूल, दर्ज की शानदार जीत

Fri, 26 Oct 2018 10:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Gujarat FortuneGiants vs Tamil Thalaivas pro kabaddi 2018 live match updates
GUJvCHE

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी सीजन छह के 34वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज को हराकर शानदार जीत दर्ज की। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने तमिल थलाइवाज को 36-25 से हराया।

विज्ञापन


इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर प्रवेश ने 5 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने 14 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर अमित हुडा 5 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज को एक बार ऑलआउट होना पड़ा। पूरे मुकबाले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 21 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल थलाइवाज को 18 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव मैच का रोमांचः-

लाइव अपडेट्सः

-फुल टाइमः गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने तमिल थलाइवाज को 36-25 से हराया।

-दोनों टीमों के बीच अभी 8 मिनट का खेल बचा है। गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 12 प्वाइंट की लीड पर है।

- गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के खिलाड़ी सचिन का सुपर-10 पूरा। उन्होंने मनजीत छिल्लर को आउट कर अपना सुपर-10 पूरा किया।

-तमिल थलाइवाज ऑलईउट, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने बनाई 9 प्वाइंट की लीड। स्कोरः गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 29: 20

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

हाफ टाइमः स्कोर- गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 16 : तमिल थलाइवाज 14

-पहले हाफ का खेल खत्म, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 16-14 से आगे।

-पहले 10 मिनट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कोरः 8-8 से बराबर।

-गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को मिला पहला प्वाइंट।


-तमिल थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर ने जीता टॉस।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed