फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Grandmaster Vidit Gujrathi qualifies for FIDE Grand Swiss League

शतरंज : विदित गुजराती फिडे ग्रैंड स्विस लीग के लिए क्वालिफाई

Sat, 14 Aug 2021 07:48 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Aug 2021 07:48 AM IST
सार

विदित हाल ही में सोची में विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। वह ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के बाद ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी है।
 

विज्ञापन
Grandmaster Vidit Gujrathi qualifies for FIDE Grand Swiss League
विदित गुजराती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने 25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक रीगा, लातविया में आयोजित होने वाली फिडे ग्रैंड स्विस लीग के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नासिक के इस खिलाड़ी ने हाल ही में संपन्न शतरंज विश्व कप 2021 में शीर्ष आठ में पहुंचने के बाद फिडे ग्रां प्री 2022 के लिए भी क्वालिफाई किया है।

विज्ञापन


स्विस लीग में 114 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व गुजराती के अलावा ग्रैंडमास्टर आनंद, ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा और ग्रैंडमास्टर बी अधिबान करेंगे। ग्रैंडमास्टर डी हरिका महिला स्विस लीग में भाग लेंगी। इसमें दुनिया की शीर्ष 50 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


उनके पास प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स 2022 में अपना स्थान पक्का करने के लिए दो मौके हैं। कैंडिडेट्स 2022 में खिलाड़ी विश्व चैंपियन को चुनौती देने के लिए क्वालिफाई करेगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास था कि मैं पिछले एक साल के अपने प्रदर्शन के दम पर ग्रैंड स्विस लीग के लिए क्वालिफाई कर लूंगा। बोर्ड के ऊपर क्लासिक शतरंज खेलना बहुत अच्छा अहसास था।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा गर्व का क्षण होता है और इस बार जब मैं क्वार्टर फाइनल में पहुंचा तो यह और भी खास था। मैं अपने ओवरऑल प्रदर्शन से खुश हूं और अगले टूर्नामेंट के लिए उत्साहित हूं। मेरा लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ शतरंज खेलना और कैंडिडेट्स 2022 के लिए क्वालिफाई करना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed