फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Govt has not declared any sport as national game RTI reply

हॉकी नहीं है भारत का राष्ट्रीय खेल, आरटीआई में हुआ खुलासा

Fri, 14 Feb 2020 08:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 14 Feb 2020 08:26 AM IST
सार

  • आम धारणा है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है
  • सरकार का उद्देश्य सभी लोकप्रिय खेल स्पर्धाओं को बढ़ावा देना 
  • सरकार ने किसी भी खेल को देश का राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया

विज्ञापन
Govt has not declared any sport as national game RTI reply

विस्तार

खेल मंत्रालय ने कहा कि उसने किसी भी खेल को देश के ‘राष्ट्रीय खेल’ का दर्जा नहीं दिया है। मंत्रालय ने यह बात उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिले के स्कूल के शिक्षक द्वारा जारी आरटीआई याचिका के जवाब में कहा है। आम धारणा है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है।
विज्ञापन


यह याचिका उस जवाब को जानने के लिए डाली गई थी कि हॉकी को कब भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया। मयूरेश अग्रवाल धुले जिले के सिंदखेडा तहसील में स्थित वीके पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाते हैं।
विज्ञापन


उन्हें मंत्रालय ने यह जवाब दिया है जो 15 जनवरी 2020 को भेजा गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा छात्रों के सवाल से प्रेरित होकर किया जो उनसे पूछते थे कि हॉकी को देश का राष्ट्रीय खेल कब घोषित किया गया। मंत्रालय ने जवाब में कहा कि सरकार ने किसी भी खेल को देश का राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है क्योंकि सरकार का उद्देश्य सभी लोकप्रिय खेल स्पर्धाओं को बढ़ावा देना है। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed