{"_id":"5ff345fb8ebc3e41a73fc032","slug":"government-of-rajasthan-increased-the-prize-money-of-the-medal-winning-players-four-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों पर मेहरबान हुई गहलोत सरकार, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी रकम को चार गुना बढ़ाया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खिलाड़ियों पर मेहरबान हुई गहलोत सरकार, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी रकम को चार गुना बढ़ाया
Mon, 04 Jan 2021 10:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : फाइल
राजस्थान की गहलोत सरकार ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशि को चार गुना बढ़ाने का फैसला किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक राज्य सरकार ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वालों के लिए इनामी राशि में 4 गुना तक का इजाफा किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ओलंपिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है।
विज्ञापन
एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रू, रजत पदक जीतने पर इनामी राशि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रू, कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रू से बढ़ाकर 30 लाख रू करने का निर्णय किया है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 4, 2021
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर जानकारी देते हुए बताया है कि ओलंपिकखेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी है।
गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर इनामी राशि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रुपये, कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने का निर्णय किया है।