फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Government has introduced 20 new disciplines for central government jobs under sports quota

स्पोर्ट्स कोटे के तहत केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए 20 और खेलों को किया गया शामिल

Tue, 22 Sep 2020 05:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 22 Sep 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Government has introduced 20 new disciplines for central government jobs under sports quota
किरण रिजिजू - फोटो : social media

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि सरकार ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए 20 नए खेलों को शामिल किया गया है। मल्लखंब, टग ऑफ वार एंड रोल बॉल को खेल कोटे के तहत मेधावी खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए शामिल किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), भारत सरकार ने 1 सितंबर 2020 को 20 नए खेलों के एथलीटों को खेल कोटा का लाभ दिए जाने के खेल विभाग के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। केंद्र सरकार के कार्यालयों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए पात्र खेलों की सूची में अब खेलों की संख्या 43 से बढ़कर 63 हो गई है और इसमें मल्लखम्ब, टग ऑफ वार, रोल बाल जैसे स्वदेशी तथा पारम्परिक खेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीओपीटी द्वारा जारी संशोधित सूची में शामिल 20 नए खेल इस प्रकार हैं : बेसबाल, बॉडी बिल्डिंग (इसे पूर्व में जिम्नास्टिक के भाग के रूप में शामिल किया गया था।), साइक्लिंग पोलो, डीफ स्पोर्ट्स, फेंसिंग, कुडो, मल्लखम्ब, मोटरस्पोर्ट्स, नेट बाल, पैरा स्पोर्ट्स (पैरालम्पिक और पैरा एशियाई खेलों में शामिल खेल), पेनकेक सिलट, रोल बाल, रग्बी, सेपक टकरा, सॉफ्ट टेनिस, शूटिंग बाल, टेनपिन बॉलिंग, ट्राइएथलॉन, टग ऑफ वार और वुशु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed