फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Goa Swimming Coach Surjit Ganguly arrested in rape case

छात्रा से रेप के आरोपी गोवा के तैराकी कोच सुरजीत गांगुली गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2019 02:56 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Sep 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Goa Swimming Coach Surjit Ganguly arrested in rape case
सुरजीत गांगुली - फोटो : social Media

एक नाबालिग लड़की के रेप के आरोपों का सामना कर रहे गोवा के बर्खास्त तैराकी कोच सुरजीत गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। छात्रा के साथ कोच की जबरदस्ती का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सख्त तेवर अपनाया था।

विज्ञापन


रिजिजू की सख्ती के बाद ही कोच को पहले बर्खास्त किया गया और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्कर्ष प्रसून ने बताया कि गांगुली को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अलग-अलग शहरों की यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन


गोवा पुलिस ने गोवा तैराकी संघ के लिए कोचिंग देने वाले गांगुली के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया था। इसके बाद से वह गायब था। प्रसून ने बताया कि लड़की के पिता ने पहले पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता और कोच दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। शिकायत में कहा गया है कि यह घटना गोवा के मापुसा में हुई थी। अधीक्षक ने कहा, 'शिकायत दर्ज होने के बाद, उत्तरी गोवा जिला पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। उन्हें यह शिकायत ई-मेल से मिली और फिर मापुसा पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई।' 

प्रसून ने कहा कि गांगुली का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अगल-अलग शहरों में जा रहा था।' गांगुली के खिलाफ गोवा के मापुसा पुलिस थाने में गुरुवार को आईपीसी के रेप, छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी के साथ-साथ पॉक्सो कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले से जुड़े कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में गांगुली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था । भारतीय तैराकी महासंघ गांगुली की खेल से जुड़ी हर गतिविधि पर प्रतिबंध लगा चुका है। 


एसएफआई ने एक बयान में कहा कि एसएफआई गोवा ईकाई की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर हम इस जघन्य बर्ताव की निंदा करते हैं। हमने इस कोच को कोचिंग के किसी भी स्वरूप या खेल से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसका सर्कुलर सभी 29 प्रदेश ईकाइयों को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed