{"_id":"68d3c4edbc0aa0c896080e3f","slug":"global-chess-league-player-draft-on-september-26-learn-more-about-it-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Global Chess League: ग्लोबल शतरंज लीग खिलाड़ियों का ड्राफ्ट 26 सितंबर को, जानें इसके बारे में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Global Chess League: ग्लोबल शतरंज लीग खिलाड़ियों का ड्राफ्ट 26 सितंबर को, जानें इसके बारे में
Wed, 24 Sep 2025 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:46 PM IST
सार
36 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट पूल में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नकामूरा, फेबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरजा फिरोजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव भी हैं।
विज्ञापन
कार्लसन-गुकेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल शतरंज लीग के तीसरे सत्र के लिये खिलाड़ियों का ड्राफ्ट शुक्रवार को निकाला जाएगा, जिसमें विश्व चैम्पियन डी गुकेश, पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और आर प्रज्ञानंद आइकन खिलाड़ियों में से होंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन चेन्नई में 13 से 24 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने यूएई और लंदन में पिछले दो सत्र खेले थे।
विज्ञापन
टेक महिंद्रा और फिडे के संयुक्त टूर्नामेंट जीसीएल में छह फ्रेंचाइजी हैं। इसके लिए 36 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट पूल में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नकामूरा, फेबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरजा फिरोजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं नीदरलैंड के अनीश गिरि, भारत के अर्जुन एरिगेसी, विश्व कप उपविजेता कोनेरू हम्पी, चार बार के विश्व चैम्पियन होउ यिफान जैसे सितारे भी इसमें होंगे। पूल में ‘आइकन’, ‘पुरूष’, ‘महिला’ और ‘अंडर 21 ’ वर्ग होंगे । हर फ्रेंचाइजी छह खिलाड़ियों को चुनेगी जिसमें एक आइकन, दो पुरूष , दो महिला और एक अंडर 21 होगा।
तीसरे सत्र की फ्रेंचाइजी में गत चैम्पियन त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स, पीबीजी अलास्कन नाइट्स, अपग्रेड मुंबा मास्टर्स, गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स, अल्पाइन एसजी पाइपर्स और अमेरिकन गैम्बिट्ज हैं। गुकेश ने पिछले साल चीन के डिंग लिरेन के साथ विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के कारण इसमें भाग नहीं लिया था।