फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Girls are playing boxing in the Gaza Strip

बॉक्सिंग रिंग में मुक्के बरसा रहीं गाजा की लड़कियां

Fri, 27 Nov 2020 04:11 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 Nov 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
Girls are playing boxing in the Gaza Strip
सांकेतिक तस्वीर

इस्राइल की नाकेबंदी, चरमराती अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी के थपेड़ों के बीच गाजा पट्टी में लड़कियां बॉक्सिंग में हाथ आजमा रही हैं। पिछले दिनों गाजा पट्टी में पहली बार सिर्फ लड़कियों के लिए मुक्केबाजी की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिनमें लड़कियों ने अपने अपने वजन के श्रेणियों के अनुसार हिस्सा लिया।

विज्ञापन


एक अंधेरे में घंटी बजती है और दो किशोरियां मोटे दस्ताने पहने रिंग में एक दूसरे के चक्कर लगाने लगती हैं। रिश्तेदारों  और दोस्तों के प्रोत्साहन भरे शोरगुल के बीच वो एक दूसरे पर मुक्कों की बरसात शुरू कर देती हैं।
विज्ञापन



ये इस फिलिस्तीनी एन्क्लेव का महिलाओं का पहला बॉक्सिंग टूर्नामेंट था। दोनों मुक्केबाजों में से एक 15 वर्षीय फराह अबू अल-कुसमान हैं। वो कहती हैं कि उन्होंने लंबे समय तक इंटरनेट पर बॉक्सिंग को देखा समझा और फिर परदे से रिंग में कूदने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साह से भरी  हुई फराह कहती हैं कि मैं माइक टायसन और मोहम्मद अली जैसे मक्केबाजों को देखती थी, मुझे उन्हें लड़ते देखना बहुत अच्छा लगता है। वो बहुत ही अच्छी मुक्केबाजी करते हैं और अक्सर अपने मैच के पहले राउंड में ही जीत जाते हैं।

हैरानी की बात तो ये है लोग कोरोना महामारी की परवाह न करते हुए ये मैच देखने पहुंचे। 20 साल की मुक्केबाज रीटा अबू रहमा कहती हैं कि कई लोगों को लगता है जो हम कर रहे हैं वो गलत है और हम नैतिक मूल्यों औ परंपरा का अनादर कर रहे हैं। लेकिन मेरे, मेरे परिवार और मेरे दोस्तों के लिए सामान्य है।


कुवैत की चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी लड़कियां
महिला मुक्केबाजों के 35 साल की कोच ओसामा अयूब कहती हैं कि महिलाओं के लिए एक बॉक्सिंग टूर्नामेंट का फिलिस्तीन में पहली बार आयोजन हो रहा है।यहां  45 प्रतियोगी थे और इनमें से जो सबसे अच्छी होगी, वो फरवरी में कुवैत में होने वाली एक चैंपियनशिप में फिलिस्तीनियों का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed