{"_id":"5d41a31c8ebc3e6cfd189a38","slug":"gaurav-solanki-and-pinki-jangra-through-into-quarter-final-of-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में मुक्केबाजी टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचे गौरव सोलंकी, पिंकी जांगड़ा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रूस में मुक्केबाजी टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचे गौरव सोलंकी, पिंकी जांगड़ा
Thu, 01 Aug 2019 08:29 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 01 Aug 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
गौरव सोलंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता गौरव सोलंकी (56 किग्रा) और पिंकी जांगड़ा (51 किग्रा) ने आसानी से जीत दर्ज करके रूस के कास्पिस्क में चल रहे मगोमद सलाम उमाखानोवा मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिलाओं के वर्ग में नीरज (57 किग्रा) भी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोलंकी ने रूस के मुराद राबदानोव को 5-0 से हराया जबकि राष्ट्रमंडल खेल 2014 के कांस्य पदक विजेता जांगड़ा ने बेलारूस के बुरिम याना को इसी अंतर से पराजित किया। इस साल इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरज ने मंगोलिया की गेरेलसीमेग नयामसुरेन को सर्वसम्मत फैसले से हराया। इस टूर्नामेंट में 20 देशों के 250 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन