{"_id":"5b6689264f1c1bac7d8b66e4","slug":"gaganjeet-bhullar-won-2018-fiji-international-golf-tittle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगनजीत भुल्लर ने फिर बढ़ाया देश का सम्मान, जीता करियर का 10वां इंटरनेशनल टाइटल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गगनजीत भुल्लर ने फिर बढ़ाया देश का सम्मान, जीता करियर का 10वां इंटरनेशनल टाइटल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
gaganjeet bhullar
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने अंतिम दौर में छह अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ यहां फिजी इंटरनेशल का खिताब जीता लिया है, जो उनका यूरोपीय टीम पर पहला खिताब है। 30 साल के भुल्लर इसके साथ ही एशियाई टूर पर भारत के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
वह ऑस्ट्रेलिया टूर पर जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय भी हैं। यह एशियाई टूर पर उनकी नौंवी जीत और कुल 10वां अंतरराष्ट्रीय खिताब है। भुल्लर ने अंतिम दौर में पांच बर्डी, एक ईगल और एक बोगी से छह अंडर का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर 14 अंडर 274 रहा।
विज्ञापन
भुल्लर ने ऑस्ट्रेलिया के एंथोनी क्वेल को एक शॉट से पछाड़ा जिन्होंने अंतिम दौर में नौ अंडर 63 का बेहतरीन कार्ड खेला। दक्षिण अफ्रीका के अर्नी एल्स (65) और आस्ट्रेलिया के बेन कैंपबेल (66) संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। भारत के अजितेश संधू अंतिम दौर में 71 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
