फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   gaganjeet bhullar moves up 30 places to T-27th at Saudi International

सऊदी इंटरनेशनलः भुल्लर संयुक्त 27वें स्थान पर, लि हाओतोंग ने चार ईगल लगाए

Sat, 02 Feb 2019 11:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 02 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
gaganjeet bhullar moves up 30 places to T-27th at Saudi International
गगनजीत भुल्लर

चीन के लि हाओतांग ने शनिवार को सऊदी अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दिन एक ही दौर में चार ईगल लगाकर इतिहास रच दिया तो वहीं सर्गियो गार्सिया को गलत आचरण के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। 

विज्ञापन


भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने चार अंडर 66 कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर चार अंडर हो गया और वह संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर पहुंच गए। वह संयुक्त 58 की कट लाइन से 31 स्थान ऊपर रहे। 
विज्ञापन


लि इस तरह 16 अंडर के स्कोर से बीती रात शीर्ष पर चल रहे डस्टिन जानसन के बराबर पहुंच गए। टूर के बयान के अनुसार गार्सिया को नियम 1.2 ए के अनुसार गलत आचरण करने के लिये डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्सिया ने कहा, 'मैं इस फैसले का सम्मान करता हूं। मैंने निराशा में गोल्फ कोर्स को नुकसान पहुंचाया जिसके लिये मैं माफी मांगता हूं और मैंने साथी खिलाड़ियों को भी कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।' -इनपुट भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed