{"_id":"5c9529cdbdec22144f4173ca","slug":"gafur-rakhimov-quits-as-head-of-crisis-hit-amateur-boxing-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईबीए अध्यक्ष गाफूर राखिमोव ने इस्तीफा दिया, दबाव में थे घिरे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एआईबीए अध्यक्ष गाफूर राखिमोव ने इस्तीफा दिया, दबाव में थे घिरे
Sat, 23 Mar 2019 12:00 AM IST
Mukesh Jha
भाषा, लुसाने
भाषा, लुसाने
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
गाफूर राखिमोव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व एमेच्योर मुक्केबाजी संस्था के आलोचनाओं से घिरे अध्यक्ष गाफूर राखिमोव ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मतभेदों के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आईओसी ने उनके पद पर बने रहने के कारण 2020 ओलंपिक से इस खेल को हटाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
राखिमोव पर अमेरिकी वित्त विभाग में संगठित अपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था। आईओसी से पिछले साल चेतावनी के बावजूद कि इस कदम से ओलंपिक में मुक्केबाजी से बाहर होने का खतरा हो जाएगा, राखिमोव अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) प्रमुख पद पर काबिज हो गए। आईओसी ने एआईबीए में संचालन संबंधित मुद्दों का हवाला देते हुए 2020 तोक्यो ओलंपिक से इस खेल को बाहर करने की धमकी दी थी जिसमें उनकी मुख्य चिंता राखिमोव ही थे।
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति में राखिमोव ने कहा, 'मौजूदा हालात को देखते हुए मैंने एआईबीए कार्यकारी समिति को एआईबीए अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा से अवगत करा दिया है जो एआईबीएफ के नियमों के अनुसार है जो अध्यक्ष को अपने पद से हटने और अंतरिम अध्यक्ष के आने का अधिकार देता है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैंने इस मामले के हल के लिए एआईबीए कार्यकारी समितियों की टेलीकांफ्रेंस बैठक बुलायी ओर अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की।' राखिमोव ने फिर इन सभी आरोपों को खारिज किया और कहा, 'जैसे मैं पहले भी कई मौकों पर कह चुका हूं कि मैं एक बार फिर कहता हूं कि मेरे खिलाफ ये आरोप बेबुनियाद हैं और राजनीति से प्रेरित झूठ हैं। मुझे भरोसा है कि सच की जीत होगी।'
उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि मैं कभी भी खुद को मुक्केबाजी से ऊपर नहीं रखूंगा और अध्यक्ष के तौर पर मेरा कर्तव्य अपने खेल और खिलाड़ियों के हितों का ध्यान रखना है।'