डकार रैली के दौरान दर्दनाक हादसा, बाइक क्रैश होने के बाद फ्रांसीसी राइडर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकार रैली के दौरान मोटो बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद फ्रांसीसी राइडर पियरे चर्पिन की मौत हो गई। वह 52 साल के थे और चौथी बार दुनिया के इस खतरनाक रेस में भाग ले रहे थे। शुक्रवार को आयोजकों ने उनके मौत की जानकारी दी।
चर्पिन की बाइक रविवार को 178 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सऊदी अरब के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी न्यूरोसर्जरी की गई। यहां से उन्हें मेडिकल प्लेन से जेद्दाह से फ्रांस भेजने की तैयारी शुरू हुई। लेकिन इस दौरान गुरुवार को रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
PIERRE CHERPIN PASSED AWAY
During his transfer by medical plane, Pierre Cherpin died on Jan 14th from injuries caused by his fall during the 7th stage.
The Dakar caravan would like to extend its sincere condolences to his family, relatives & friends.https://t.co/ccJ4ctOU9D pic.twitter.com/zxQ9o49ENGविज्ञापन विज्ञापन— DAKAR RALLY (@dakar) January 15, 2021
दुनिया की सबसे कठिन और बड़ी मानी जाने वाली दुबई की इस रैली में पिछले साल पुर्तगाल के राइडर पाउलो गोंसाल्वेस की मौत हो गई थी जबकि हाल ही में इसी साल भारत के राइडर सीएस संतोष की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।