फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   French Open 2022 US Open champion Emma Raducanu out in second round Angelique Kerber and Victoria Azarenka win

French Open 2022: यूएस ओपन चैंपियन एम्मा रादुकानू दूसरे राउंड में बाहर, कर्बर और अजारेन्का जीतीं

Wed, 25 May 2022 08:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Wed, 25 May 2022 08:54 PM IST
सार

रादुकानू पिछले साल इंडियन वेल्स में भी सस्नोविच से हार गई थीं। सस्नोविच पहली बार फ्रेंच ओवर के तीसरे राउंड में खेलेंगी। उनका मुकाबला जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से होगा। पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियन कर्बर और अजारेन्का ने तीसरे राउंड में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन
French Open 2022 US Open champion Emma Raducanu out in second round  Angelique Kerber and Victoria Azarenka win
एम्मा रादुकानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस ओपन चैंपियन एम्मा रादुकानू का जलवा फ्रेंच ओपन में देखने को नहीं मिला। ब्रिटेन की इस खिलाड़ी को बेलारूस की अलेक्सांद्रा सस्नोविच ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में हरा दिया। 12वीं वरीयता प्राप्त रादुकानू से पहले इस टूर्नामेंट में जापान की नाओमी ओसाका और डिफेंडिंग चैंपियन चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजीकोवा उलटफेर का शिकार हुई थीं।
विज्ञापन


सस्नोविच ने रादुकानू को 3-6, 6-1, 6-1 से हराया। पहले सेट में रादुकानू ने 6-3 से आसान जीत हासिल की। उसके बाद सस्नोविच ने शानदार वापसी की और अगले दोनों सेट में धमाकेदार जीत हासिल की। रादुकानू पिछले साल इंडियन वेल्स में भी सस्नोविच से हार गई थीं। सस्नोविच पहली बार फ्रेंच ओवर के तीसरे राउंड में खेलेंगी। उनका मुकाबला जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से होगा।
विज्ञापन


पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियन कर्बर और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेन्का ने तीसरे राउंड में अपनी जगह बनाई। कर्बर ने फ्रांस की एल्सा जैक्यूमोट को 6-1, 7-6 (7/2) से हराया। दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन अजारेन्का ने जर्मनी की एंड्रिया पेटकोविच को 6-1, 7-6 (7/3) को हराया। अगले दौर में उनका मुकाबला स्विट्जरलैंड की 23वीं वरीयता प्राप्त जिल टिचमैन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed