फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   French Open 2022 Simona Halep and Angelique Kerber out Iga Swiatek reaches third round with 30th win

French Open 2022: हालेप और कर्बर उलटफेर का शिकार, स्वितेक 30वीं जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंचीं

Fri, 27 May 2022 10:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Fri, 27 May 2022 10:40 PM IST
सार

2018 की विजेता हालेप महिला वर्ग में उलटफेर का शिकार होने वाली खिलाड़ियों में शुमार हो गईं। लगभग 50 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि फ्रेंच ओपन के महिला वर्ग में शीर्ष दस में से केवल तीन खिलाड़ी राउंड 32 में पहुंचने में सफल रही हैं।

विज्ञापन
French Open 2022 Simona Halep and Angelique Kerber out Iga Swiatek reaches third round with 30th win
सिमोना हालेप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस पोलैंड की बीस साल की इगा स्वितेक फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गईं।  पूर्व चैंपियन रोमानिया की सिमोना हालेप को दूसरे दौर के मैच में चीन की झेंग किनवेन से 2-6, 6-2, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा। तीन ग्रैंडस्लैम जीत चुकीं जर्मनी की 34 साल की एंजिलिक कर्बर को अलेक्सांद्रा सेंसोविच ने 6-4, 7-6 से हराकर उलटफेर कर दिया। इससे पहले उन्होंने यूएस ओपन चैंपियन ब्रिटेन की रादूकानू को हराया था।
विज्ञापन


2018 की विजेता हालेप महिला वर्ग में उलटफेर का शिकार होने वाली खिलाड़ियों में शुमार हो गईं। लगभग 50 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि फ्रेंच ओपन के महिला वर्ग में शीर्ष दस में से केवल तीन खिलाड़ी राउंड 32 में पहुंचने में सफल रही हैं। इसमें स्वितेक के अलावा तीसरी वरीयता की पाउला बडोसा और बेलारूस की सातवीं वरीयता की अर्यना सबालेंका शामिल हैं। स्वितेक ने अमेरिका की एलिसन रिस्के को सीधे सेटों में 54 मिनट में 6-0, 6-2 से हराया। दो साल पहले चैंपियन रहीं स्वितेक ने पहले दौर में यूक्रेन की लेसिया को हराया था। अब उनकी लगातार 30 जीत हो गई हैं। वह लगातार छठा खिताब जीतने की दावेदारी में हैं।
विज्ञापन


फर्नांडेज-गाफ प्री क्वार्टर में
इसके अलावा कनाडा की 19 साल की 17वीं वरीयता की लैला फर्नांडेज ने तीन सेटों के मुकाबले में 14वीं वरीयता की बेलिंडा बेनसिक को हराकर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। तीसरे दौर में उन्होंने लगभग तीन घंटे चले मुकाबले में 7-6, 3-6, 7-5 से जीत दर्ज की। उनकी टक्कर अब बीस साल की अमेरिकी अमांडा एनिसिमोवा से होगी जिनके खिलाफ कैरोलिना मुचोवा तीसरे दौर में उस समय हट गईं जब एनिसिमोवा 6-7, 6-2, 3-0 से बढ़त पर थी। अमेरिका की 18 साल की कोको गाफ भी चौथे दौर में पहुंच गई। उन्होंने तीसरे दौर में एस्टोनिया की अपने से उम्र में दोगुनी 37 साल की काइया केनेपी को 6-3, 6-4 से पराजित किया। केनेपी ने पहले दौर में दसवीं वरीयता की गार्बाइन मुगुरुजा को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालेप हो गईं अस्वस्थ
महिला वर्ग में तीस वर्षीय खिलाड़ी हालेप मैच के दौरान काफी असहज हो गई थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें अपने ट्रेनर को भी बुलाना पड़ा। मैच के दूसरे हाफ के दौरान दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सिमोना 19 साल की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ काफी परेशान नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैं समझ नहीं पा रही थी कि हालात को कैसे नियंत्रित करूं। ऐसा अक्सर मेरे साथ नहीं होता है। मैं फोकस ही नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed