फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   French Open 2022 Daniil Medvedev reached the second round with an easy win against Facundo Bagnis

French Open 2022: आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे दानिल मेदवेदेव, अर्जेंटीना के बैगनीस को दी मात

Tue, 24 May 2022 10:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Tue, 24 May 2022 10:47 PM IST
सार

यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव ने 103वीं रैंक पर काबिज बैगनिस पर आसान जीत दर्ज करते हुए रोलैंड गैरोस के दूसरे दौर में जगह बनाई। 26 वर्षीय मेदवेदेव पिछले साल फ्रेंच ओपन पहले दौर में लगातार चार हार के बाद क्वार्टर फाइनलिस्ट थे।

विज्ञापन
French Open 2022 Daniil Medvedev reached the second round with an easy win against Facundo Bagnis
दानिल मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व नंबर दो खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने फ्रेंच ओपन में आसान जीत के साथ शुरुआत की। दूसरी वरीयता प्राप्त रूस के खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के फैसुंडो बैगनीस को तीन सेटों में 6-2, 6-2, 6-2 से मात दी। यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव ने 103वीं रैंक पर काबिज बैगनिस पर आसान जीत दर्ज करते हुए रोलैंड गैरोस के दूसरे दौर में जगह बनाई। 26 वर्षीय मेदवेदेव पिछले साल फ्रेंच ओपन पहले दौर में लगातार चार हार के बाद क्वार्टर फाइनलिस्ट थे। लगभग दो माह पहले हर्निया की सर्जरी कराने के बाद रूसी ने अपनी पहली जीत हासिल की।
विज्ञापन


1 घंटे 38 मिनट तक चला मैच
मैच के पहले सेट में मेदवेदेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार 9 गेम जीता। इसके बाद दूसरे सेट में 4-0 से बढ़त बना ली। 32 साल के बैगनिस ने शुरुआती गेम में सर्विस का जवाब दिया, लेकिन रूसी खिलाड़ी के आगे टिक नहीं पाए। तीसरे सेट में 2-2 से बराबरी का गेम चला, लेकिन 26 वर्षीय मेदवेदेव ने अपनी सर्विस से बैगनिस को जूझने के लिए मजबूर कर दिया और 1 घंटे 38 मिनट में जीत हासिल की।
विज्ञापन


जिनेवा ओपन में हार गए थे मेदवेदेव
मेदवेदेव ऑपरेशन के बाद अपनी वापसी पर पिछले हफ्ते जिनेवा ओपन में शुरुआती दौर का मैच हार गए थे। मेदवेदेव इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में राफेल नडाल से पांच सेटों के मैच के बाद हार गए थे। जीत के बाद मेदवेदेव ने कहा कि वह अपने ऑपरेशन के बाद अपनी भागीदारी को लेकर अनिश्चित थे, लेकिन वापस आने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed