{"_id":"5f1ce58b2b63c6670b726e1c","slug":"french-frogs-finished-third-after-defeating-spanish-chanos","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजी चैंपियनशिपः स्पेनिश चानोस को हराकर फ्रेंच फ्रॉग्स ने तीसरा स्थान हासिल किया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
निशानेबाजी चैंपियनशिपः स्पेनिश चानोस को हराकर फ्रेंच फ्रॉग्स ने तीसरा स्थान हासिल किया
Sun, 26 Jul 2020 07:38 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच फ्रॉग्स ने पहले विश्व ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्पेनिश चानोस को हराकर शनिवार को तीसरा स्थान हासिल किया। विश्व रैंकिंग में 27वें स्थान पर काबिज फ्रांस के इतीन्ने जर्मोंड के अलावा जेड बोर्डेट और निकोल्स मोमपैच ने इस एकतरफा मुकाबले को 10-2 से अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में पहले 10 अंक पूरा करने वाली टीम विजेता होती है।
विज्ञापन
फ्रांस की टीम ने नौ अंक की बढ़त लेकर 10-0 से जीत दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन स्पेन के निशानेबाजों ने दो अंक बनाकर उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया। इस दौरान जर्मोंड ने अकेले 136.2 का स्कोर किया। फाइनल मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया रॉक्स और इटैलियन स्टाइल के बीच खेला जाएगा। छह टीमों की इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम शीर्ष चार में जगह बनाने में सफल नहीं रही थी। भारत की ओर से टूर्नामेंट में पैरालंपिक निशानेबाजों ने भाग लिया था।
विज्ञापन